KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए (SI) परीक्षा 1 नवंबर 2025 एएसआई (क्लर्क/लेखा) और एसआई (गोपनीय) परीक्षा 2 नवंबर 2025 को है।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 930 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एग्जाम ऑफलाइन मोड में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ सहित कई प्रमुख जिलों में आयोजित होगा।
एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से 7 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। एग्जाम डेट से 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा। रजिस्टर्ड अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “UP Police Computer Operator Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 125 अंक निर्धारित हैं। सवाल निम्नलिखित विषयों से आएंगे-
- सामान्य ज्ञान
- मानसिक योग्यता
- तर्क क्षमता
- कंप्यूटर साइंस
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
परीक्षा केंद्र पर जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) लेकर जाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही मिलेगा। अगर आप भी यूपी पुलिस भर्ती 2025 में शामिल होने वाले हैं, तो अभी से अपनी तैयारी पर फोकस करें और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।