KNEWS DESK – Asia Cup 2025 का आगाज 9 सितंबर से हो चुका है और इस बार टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। क्रिकेट फैंस इस इवेंट को Sony LIV ऐप पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि Jio, Airtel और Vi के कुछ रिचार्ज प्लान्स में Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप बिना एक्स्ट्रा खर्च के मैच लाइव देख सकते हैं।
Jio के प्लान्स
- ₹445 वाला प्लान: रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS + Sony LIV, Zee5 और Discovery+ का फ्री सब्सक्रिप्शन, वैलिडिटी 56 दिन।
- ₹175 डेटा पैक: 10GB डेटा + Sony LIV समेत 10 OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस, वैलिडिटी 28 दिन।
- ₹1049 वाला प्लान: रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, SMS + Sony LIV समेत OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, वैलिडिटी 84 दिन।
Airtel के प्लान्स
- ₹979 वाला प्लान: रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, SMS + Airtel Xstream Play Premium (Sony LIV समेत 22+ OTT ऐप्स), वैलिडिटी 84 दिन।
- ₹181 डेटा पैक: 15GB डेटा + Airtel Xstream Play Premium, जिसमें Sony LIV भी शामिल है, वैलिडिटी 1 महीना।
- ₹279 वाला प्लान: Netflix, Zee5, JioHotstar और Sony LIV के साथ 1GB डेटा, वैलिडिटी 1 महीना।
- ₹449 वाला प्लान: रोज 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स + Sony LIV समेत कई OTT का एक्सेस, वैलिडिटी 28 दिन।
Vi के प्लान्स
- ₹175 वाला प्लान: 10GB डेटा + Sony LIV और Zee5, वैलिडिटी 28 दिन।
- ₹95 वाला प्लान: 4GB डेटा + Sony LIV, वैलिडिटी 14 दिन।
- ₹248 वाला प्लान: 6GB डेटा + Sony LIV और JioHotstar, वैलिडिटी 1 महीना।
- ₹154 वाला प्लान: 2GB डेटा + Sony LIV, Zee5 और Sun NXT, वैलिडिटी 1 महीना।
- ₹202 वाला प्लान: 5GB डेटा + Sony LIV, वैलिडिटी 1 महीना।
- इसके अलावा ₹998 और ₹408 वाले प्लान्स में भी Sony LIV का एक्सेस मिलता है।
फ्री में देखें Asia Cup 2025
अगर आप Sony LIV का अलग से सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो Jio, Airtel या Vi का कोई भी ऐसा रिचार्ज प्लान चुनें जिसमें Sony LIV फ्री मिलता है। इसके जरिए आप अपने मोबाइल या टैबलेट पर Asia Cup 2025 के सभी मैच लाइव देख सकते हैं।