गौहर खान और जैद दरबार के घर गूंजी किलकारियां, कपल दूसरी बार बने माता-पिता

KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 7’ की विनर और मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। गौहर और उनके पति जैद दरबार दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर 1 सितंबर को एक और बेटे ने जन्म लिया है। इस तरह गौहर अब दो बेटों की मां बन गई हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

गौहर खान और जैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका परिवार अब और बड़ा हो गया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जेहान अपने किंगडम को नए बेबी ब्रदर के साथ शेयर करके खुश है। हमारे बढ़े हुए परिवार के लिए सभी का प्यार और दुआएं मांग रहे हैं।” इस खूबसूरत पोस्ट के साथ कपल ने लायन फैमिली की झलक दिखाई।

https://www.instagram.com/p/DOIiOUjiDOP/

अवेज दरबार बने फिर चाचा

गौहर और जैद की इस खुशखबरी के बाद दरबार फैमिली में जश्न का माहौल है। जैद के छोटे भाई और ‘बिग बॉस 19’ फेम अवेज दरबार भी दूसरी बार चाचा बन गए हैं। हालांकि, अभी अवेज रियलिटी शो के घर में कैद हैं, इसलिए उन्हें इस खुशखबरी की जानकारी नहीं मिली है।

सेलेब्स ने दी बधाई

गौहर और जैद के दोबारा माता-पिता बनने की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो गई। सिंगर नीति मोहन, एक्ट्रेस कृति खरबंदा, दिया मिर्जा, आयशा खान, अमायरा दस्तूर, सोफी चौधरी, संभावना सेठ और ऋचा चड्ढा जैसे कई सेलेब्स ने कपल को शुभकामनाएं दीं।

फैंस भी लगातार कपल के पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं और दोनों को माता-पिता बनने की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दे रहे हैं।