KNEWS DESK- दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को संभालने और उनकी सुविधा के लिए बरेली होकर गुजरने वाली 8 नई त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इससे पहले ही 30 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी है। इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन फिलहाल यात्री नियमित ट्रेनों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।
विशेष ट्रेनों की बुकिंग की रफ्तार धीमी है, जबकि नियमित ट्रेनों में बुकिंग खुलते ही कुछ ही घंटों में “नो रूम” की स्थिति बन जा रही है।
जानिए कौन-कौन सी हैं ये 8 नई त्योहार विशेष ट्रेनें:
1. 04203 लखनऊ-दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन
प्रारंभ: 22 सितंबर से 24 नवंबर तक (रोजाना)
लखनऊ से प्रस्थान: सुबह 8:05 बजे
बरेली आगमन: सुबह 11:28 बजे
दिल्ली पहुंचने का समय: शाम 6:30 बजे
2. 04204 दिल्ली-लखनऊ विशेष ट्रेन
प्रारंभ: 23 सितंबर से 25 नवंबर तक (रोजाना)
दिल्ली से प्रस्थान: रात 8:20 बजे
बरेली आगमन: रात 2:25 बजे
लखनऊ पहुंचने का समय: सुबह 6:35 बजे
3. 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन
प्रारंभ: 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक (प्रत्येक बृहस्पतिवार)
दिल्ली से प्रस्थान: रात 11:05 बजे
बरेली आगमन: अगली सुबह 4:10 बजे
गंतव्य: सीतामढ़ी (रात 10:30 बजे), गोरखपुर, रक्सौल होते हुए
4. 04009 सीतामढ़ी-आनंद विहार विशेष ट्रेन
प्रारंभ: 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक (प्रत्येक शुक्रवार)
सीतामढ़ी से प्रस्थान: रात 11:55 बजे
बरेली आगमन: अगली शाम 6:35 बजे
दिल्ली पहुंचने का समय: रात 11:58 बजे
5. 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन
प्रारंभ: 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक (प्रत्येक शुक्रवार)
नई दिल्ली से प्रस्थान: दोपहर 2:00 बजे
बरेली आगमन: शाम 7:20 बजे
गोरखपुर पहुंचने का समय: अगली सुबह 5:00 बजे
6. 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन
प्रारंभ: 4 अक्टूबर से 19 नवंबर तक (प्रत्येक शनिवार)
गोरखपुर से प्रस्थान: सुबह 7:00 बजे
बरेली आगमन: शाम 5:48 बजे
नई दिल्ली पहुंचने का समय: रात 11:10 बजे
7. 04456 नई दिल्ली-धनबाद विशेष ट्रेन
प्रारंभ: 20 सितंबर से 30 नवंबर तक (रोजाना)
नई दिल्ली से प्रस्थान: रात 10:40 बजे
बरेली आगमन: अगली सुबह 4:23 बजे
धनबाद पहुंचने का समय: रात 2:20 बजे
8. 04456 धनबाद-नई दिल्ली विशेष ट्रेन
प्रारंभ: 22 सितंबर से 2 दिसंबर तक (रोजाना)
धनबाद से प्रस्थान: सुबह 4:00 बजे
बरेली आगमन: रात 12:23 बजे
नई दिल्ली पहुंचने का समय: अगली सुबह 6:00 बजे