KNEWS DESK – सामंथा रुथ प्रभु का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। नागा चैतन्य से अलग होने के बाद एक्ट्रेस लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। लंबे समय से उनका नाम मशहूर डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन अब तक दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा। इस बीच सामंथा का नया इंस्टाग्राम वीडियो फैंस को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या एक्ट्रेस अब अपने रिश्ते को पब्लिक करने जा रही हैं।
वीडियो में किसका हाथ थामे दिखीं सामंथा?
सामंथा ने अपने दुबई ट्रिप की झलक शेयर की है। वीडियो की शुरुआत में वह कार में बैठकर पोज देती नजर आती हैं। इसके बाद वह एक शख्स का हाथ पकड़कर हल्के-फुल्के अंदाज में हिलाती दिखती हैं। इस पल में दोनों के बीच का कम्फर्ट और बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। लेकिन खास बात ये है कि उस शख्स का चेहरा वीडियो में दिखाई नहीं देता, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।
https://www.instagram.com/reel/DOFy43eEZOu/
फैंस ने लगाए कयास
जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। कई लोग मान रहे हैं कि सामंथा ने जिस शख्स का हाथ थामा है, वो और कोई नहीं बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु हैं। इस वजह से पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। यहां तक कि वरुण धवन और दिशा पटानी ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है।
जहां कई फैंस सामंथा को खुश देखकर उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वजह यह है कि जिस शख्स का नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा है, उस पर पत्नी को धोखा देने के आरोप लगे हैं। इसी वजह से कुछ यूजर्स सामंथा से सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।