KNEWS DESK- चाहे गर्मियों की तपती दोपहर हो या सर्दियों का हल्का सा भोजन, भारतीय थाली में दही और छाछ हमेशा से खास जगह रखते आए हैं। दोनों का स्वाद और बनावट अलग है, लेकिन दोनों ही शरीर को पोषण देने वाले हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि आखिर सेहत के लिए कौन सा बेहतर है दही या छाछ? आइए जानते हैं।

दही के फायदे
- दही दूध से तैयार होता है और पोषण से भरपूर होता है।
- इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।
- यह हड्डियों और दांतों को मज़बूत करता है।
- पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन शक्ति सुधारता है।
- रोजाना दही खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
- वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दही मददगार है क्योंकि इसमें न्यूट्रिएंट्स डेंसिटी ज्यादा होती है।

छाछ के फायदे
- छाछ दही को फेंटकर और पानी मिलाकर बनाई जाती है।
- यह हल्की और पचने में आसान होती है, इसलिए गर्मियों के लिए आदर्श ड्रिंक है।
- इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड पाचन सुधारता है और गैस व एसिडिटी से राहत देता है।
- छाछ शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देती है।
- यह लो-कैलोरी ड्रिंक है, इसलिए वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट है।
- इसमें भुना जीरा और काला नमक डालने से इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं।

दही Vs छाछ: कब कौन है बेहतर?
- हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए दही चुनें।
- हल्की, ठंडक देने वाली और पचने में आसान ड्रिंक चाहिए तो छाछ सबसे बेहतर है।
- वजन घटाने के लिए छाछ का सेवन करें।
- ऊर्जा और ताकत के लिए दही सही विकल्प है।
निष्कर्ष यह है कि दही और छाछ दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी हैं। इन्हें मौसम, डाइट और अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुनना सबसे अच्छा रहता है।