कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी? जो बिग बॉस 19 में बिखेरेंगी जलवा

KNEWS DESK – भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नीलम गिरी इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनका नाम रियलिटी शो बिग बॉस 19 की फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट में शामिल होना। नीलम गिरी ने बेहद कम समय में भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक वीडियोज़ की दुनिया में बड़ा नाम कमा लिया है। वह पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं और आज सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े सेलेब से कम नहीं है।

करियर की शुरुआत और पहला ब्रेक

नीलम गिरी का जन्म 3 सितंबर 1995 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता का हार्डवेयर का बिज़नेस है और परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखता है। पटना के सेंट माइकल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। नीलम को पहला बड़ा ब्रेक पवन सिंह के म्यूजिक एल्बम धनिया हमर नया बाड़ी हो से मिला। इसके बाद उन्होंने 2021 में अपनी पहली भोजपुरी फिल्म बाबुल से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया।

https://www.instagram.com/p/DM7iRygSbM7/

सुपरहिट फिल्मों और गानों का सफर

नीलम ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें इज्जत घर, यूपी 61 – लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर, टुन टुन, कलाकंद और जस्ट मैरिड जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीता और उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत जगह दिलाई। वहीं, म्यूजिक वीडियोज़ में भी उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।

नीलम गिरी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त मौजूदगी है। उनके इंस्टाग्राम पर 49 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने शूट्स के बीटीएस वीडियोज़, रील्स और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ट्रेडिशनल और वेस्टर्न, दोनों ही लुक्स में नीलम के फोटोशूट्स खूब वायरल होते हैं।

पर्सनल लाइफ और अफवाहें

नीलम गिरी का नाम अक्सर भोजपुरी सुपरस्टार प्रवेश लाल यादव (निरहुआ के छोटे भाई) से जोड़ा जाता है। दोनों को कई बार अवॉर्ड शोज़ और इवेंट्स में साथ देखा गया है। इसके अलावा, दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी साथ काम किया है। हालांकि, अभी तक नीलम और प्रवेश ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अब नीलम गिरी का नाम बिग बॉस 19 के लिए फाइनल हो चुका है। माना जा रहा है कि शो में उनकी एंट्री से भोजपुरिया दर्शकों के साथ-साथ ऑल इंडिया लेवल पर उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ेगी। उनकी सोशल मीडिया स्ट्रॉन्ग फैन फॉलोइंग बिग बॉस हाउस में उन्हें सपोर्ट करने में बड़ी ताकत साबित हो सकती है।