भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की चप्पलों से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

डिजिटल डेस्क- कासगंज में एक महिला के द्वारा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो कासगंज न्यायालय में स्थित एक वकील के चेंबर का बताया जा रहा है। हालांकि K NEWS INDIA वायरल वीडियो के सत्यतता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को पहले कॉलर पकड़कर खींचती है। उसके बाद लात और हाथ से मारती है। जब भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को वकील बचाने आता है। तो महिला जिलाध्यक्ष को चप्पल फेंककर मारती है।

छेड़छाड़ के आरोप में हुई पिटाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों बीते 17 जुलाई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला कासगंज जिले की ही रहने वाली है और पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई। FIR में खुद को भीम आर्मी में ही प्रचारक के पद की कार्यरत बताया और महिला की तरफ से दर्ज कराई गई। FIR के मुताबिक आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार और उनके साथियों ने उसे अपमानित किया और छेड़छाड़ की।

किसी काम से न्यायालय गई थी महिला

घटना 17 जुलाई की दोपहर लगभग 1:45 बजे की है। महिला अपने काम से कोर्ट गई थी। उनका आरोप है कि वहां भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष और भीम आर्मी के कार्यकर्ता विशाल कुमार, बंटी, उमेश कुमार और 10-12 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें अपशब्द कहे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे पैसों की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि विशाल कुमार एक मुस्लिम महिला के माध्यम से उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।