KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा की फेमस जोड़ी मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को देखकर यही लगता है कि प्यार वक्त के साथ और भी गहरा हो गया है। शादी के कई सालों बाद भी इन दोनों के रिश्ते में वही ताजगी, वही अपनापन और वही रोमांस आज भी देखने को मिलता है।
39 साल के हुए विक्रांत सिंह राजपूत
28 जुलाई 1986 को जन्मे विक्रांत सिंह राजपूत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके को खास बनाते हुए मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आई। कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा – “हैप्पी बर्थडे हैंडसम हसबैंड… आई लव यू”। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके पति का बर्थडे स्पेशल बना दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ग्रेट टाइम स्पेंड किया और बेहतरीन सूफी म्यूजिक का आनंद भी लिया।
https://www.instagram.com/p/DMnzVn9TJI9/
फैंस ने लुटाया प्यार
मोनालिसा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस ने दिल खोलकर शुभकामनाएं दीं। किसी ने लिखा – “आप दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे प्योर जोड़ी है,” तो वहीं एक अन्य फैन ने कहा – “आपका रिश्ता ऐसे ही मजबूत बना रहे।” भोजपुरी सिनेमा के फेमस प्रोड्यूसर प्रशांत निशांत ने भी विक्रांत को बर्थडे विश करते हुए लिखा – “हैप्पी बर्थडे विक्रांत भाई।”
कैसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी?
विक्रांत और मोनालिसा की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। मोनालिसा ने 2008 में भोजपुरी फिल्म ‘भोले शंकर’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था, जबकि विक्रांत ने 2015 में ‘मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी’ से डेब्यू किया। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और जल्द ही दोस्ती से प्यार और फिर प्यार से शादी का सफर शुरू हो गया। 2017 में बिग बॉस हाउस के अंदर दोनों ने शादी कर सबको चौंका दिया और अपने रिश्ते को नया नाम दिया।
इस खूबसूरत जोड़ी ने एक साथ कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जिनमें शामिल हैं| पाकिस्तान में जय श्रीराम, सईयां तूफानी, प्रेम लीला, गुंडाराज इन फिल्मों में दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री भी उतनी ही पसंद की गई जितनी कि रियल लाइफ में इनकी बॉन्डिंग को सराहा जाता है।