डिजिटल डेस्क- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चन्द्र शर्मा के साथ सरयू नदी घाघरा के दाएं तटबंध पर स्थित ग्राम कोठरी गौरया की बाढ़ सुरक्षा हेतु चलित परियोजना एवं अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नाव में बैठकर सरयू नदी के तटबंध को कटान से रोकने के लिये चल रही परियोजनाओं को गहनता से देखा और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित अलीनगर – रानीमऊ तटबंध के ग्राम कोठरी गौरया, ब्लॉक पूरे डालई तहसील सिरौली गौसपुर में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजना का निरीक्षण मुख्य अभियंता शारदा सहायक, अधीक्षण अभियंता मंडल अयोध्या तथा अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड बाराबंकी के साथ किया।
लोधेश्वर महादेवा मंदिर के दर्शन कर की जनकल्याण की कामना
ग्राम सूबेदार पुरवा कोठरी आदि ग्राम में हो रही कटान को रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग कार्य करने के निर्देश दिए गए एवं बाढ़ के बाद उक्त स्थल पर परियोजना बनाने के निर्देश दिए। सावन के दूसरे सोमवार से पूर्व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तहसील रामनगर अंतर्गत लोधेश्वर महादेवा मंदिर में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा व एमएलसी अंगद सिंह निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी के साथ रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की प्रार्थना की। तत्पश्चात सिरौली गौसपुर के प्रसिद्ध कुंतेश्वर धाम पहुँचे। फिर वे पारिजात धाम पहुँचे, जहाँ पारिजात वृक्ष के नीचे बैठकर उन्होंने विधिपूर्वक पूजन किया।