डिजिटल डेस्क- हिंदी बनाम मराठी विवाद ने अब सियासी तुल पकड़ लिया है। जहां महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को मराठी न बोलने पर मारने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला थम नहीं रहा है, वहीं अब नेताओं ने एक-दूसरे को धमकी देनी शुरू कर दी है। ऐसी ही एक धमकी नेता निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को दी है। झारखंड से भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एमएनएस प्रमुख निशिकांत दुबे को सीधी धमकी देते हुए बिहार आने की चुनौती दे दी। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर राज ठाकरे में इतनी ही हिम्मत है, तो वह बिहार आकर दिखाएं, पटक-पटकर मारा जाएगा।
हमारे पैसों पर पल रहे हैं मराठी- निशिकांत दुबे
भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा कि आप किसकी रोटी खा रहे हो? टाटा, बिरला, रिलायंस की महाराष्ट्र में यूनिट तक नहीं है। टाटा ने पहली फैक्ट्री तब के बिहार में बनाई। हमारे पैसे पर पल रहे हो, तुम कौन सा टैक्स देते हो। कौन सी इंडस्ट्री है तुम्हारे पास, सारे माइंस हमारे पास है या फिर झारखंड के पास है और छत्तीसगढ़ के पास है। मध्य प्रदेश के पास है, ओडिशा के पास है पर आपके पास कौन सी माइंस है।
हिम्मत है तो उर्दूभाषी को भी मारकर दिखाओ
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि रिफाइनरी अगर रिलायंस ने लगाई है, तो गुजरात में लगाई है। सेमीकंडक्टर की इंडस्ट्री भी गुजरात में आ रही है, आप लाडशाही कर रहे हो। आपमें हिम्मत है तो उर्दूभाषी को भी मारो, तेलुगू-तमिलभाषी को भी मारो। अपने घर में हो, महाराष्ट्र में हो। अगर इतने बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो उत्तर प्रदेश। तुमको पटक-पटक कर मारेंगे। हम मराठी का सम्मान करते हैं। मराठी एक आदरणीय भााषा है। हम छत्रपति शाहूजी और शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं।