5 जून को होगी राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा, प्राण-प्रतिष्ठा के लिए गंगा दशहरा का चुना गया विशेष मुर्हूत

डिजिटल डेस्क- आगामी 5 जून को गंगा दशहरा के दिन राम दरबार के 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन विशेष मुर्हूत में होने जा रहा है। 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.25 बजे से 11.40 तक का विशेष मुहूर्त निकाला गया है। माना जाता है कि इसी तिथि और मुहुर्त में द्वापर युग की शुरुआत हुई थी। इस शुभ दिन का गवाह प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर बनेंगे।

इन मंदिरों पर विराजेंगे देव विग्रह

प्रथम तल पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान का भव्य दरबार स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त परकोटे में निर्मित छह अन्य मंदिरों में भी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह आयोजन राम मंदिर परिसर में अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होगा।

कलश यात्रा निकाल होगी शुरूआत

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 2 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो अयोध्या की पवित्र गलियों से होकर गुजरेगी। इसके बाद 3 जून को यज्ञ मंडप का पूजन और अग्नि स्थापना की जाएगी। 4 जून को वैदिक मंत्रों के साथ पालकाएं और अधिवचन निकाले जाएंगे। यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य 1 जून तक पूरा करने की योजना है।