झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित, 91.71% स्टूडेंट्स हुए पास, सबसे अच्छा प्रदर्शन संथाल परगना का

KNEWS DESK-  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस बार कुल 91.71% छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 90.40% से बेहतर परिणाम है। परीक्षार्थी अब अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक कर सकते हैं। जल्द ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा।

इस साल कुल 433944 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 431488 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमे से 395755 छात्र पास हुए हैं। पास होने वालों में-

  • प्रथम श्रेणी में: 2,21,240 छात्र

  • द्वितीय श्रेणी में: 1,57,194 छात्र

  • तृतीय श्रेणी में: 17,521 छात्र

झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में संथाल परगना प्रमंडल ने टॉप प्रदर्शन किया है। वहीं कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहेबगंज जैसे जिलों ने भी बेहतर परिणाम दर्ज किए हैं। मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच राज्य के 1297 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उनके लिए झारखंड बोर्ड पूरक परीक्षा का आयोजन करेगा। इस पूरक परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। इससे छात्र एक और मौका पाकर अगली कक्षा में प्रवेश पा सकेंगे।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-

  1. जेएसी की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।

  2. ‘JAC 10वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें।

  4. स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी।

  5. उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें-   मीठी नदी सफाई घोटाले में फंसे डिनो मोरिया, EOW की पूछताछ के बाद अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल