मिट्टी खोद रही महिलाओं के ऊपर ढहा टीला, मिट्टी के टीले में दबने से पांच महिलाओं की मौत

SHIV SHANKAR SAVITA- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर की पुताई के लिए तालाब की मिट्टी की खुदाई करने गई महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला अचानक ढह गया। मिट्टी का टीला ढहने से उसके नीचे दबने से पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसपर पुलिस ने मौके से पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मिट्टी के नीचे दबे लोगों को निकालने का अभियान चलाया। हादसे में पांच महिलाओं की मौत के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

हादसा कौशांबी के कोखराज थानाक्षेत्र के टीकरडीह गांव में हुए। इस हादसे में 14 और 16 साल की लड़कियां भी शामिल हैं। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के घरों में मातम पसर गया है. फिलहाल, अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी महिलाएं

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की महिलाएं और बच्चियां घर की पुताई करने के लिए गांव के बीच में बने तालाब पर मिट्टी खोदने के लिए गई थी। सभी मिट्टी खोद रही थीं तभी कई वर्षों पुराना मिट्टी का टीला अचानक से नीचे काम कर रही महिलाओं और बच्चियों के ऊपर गिर गया। मिट्टी गिरने से नीचे काम कर रही सभी महिलाएं दब गई। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले दौड़े और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लड़कियां घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बचाव कार्य करते ग्रामीण

इन महिलाओं की हुई मौत

  1. संगीता पत्नी राजेश
  2. ममता पत्नी अवधेश
  3. कछराई पत्नी छोटेलाल
  4. सुमन पुत्री मायादीन
  5. खुशी पुत्री मूलचंद्र

ये महिलाएं हुई घायल

  1. सपना पुत्री भारती
  2. सुग्गन पुत्री छोटेलाल
  3. मैना देवी पत्नी राजू