IPL 2025 का सबसे उम्रदराज कप्तान कौन है? जानें सभी 10 टीमों के कैप्टन की कितनी है उम्र…

KNEWS DESK- 22 मार्च से IPL 2025 की शुरूआत होने वाली है। पहला मैच आपको बता दें कि KKR और RCB के बीच खेला जाएगा। सभी 10 टीमों के कैप्टन का ऐलान कर दिया गया है। IPL 2025 में कुल 5 टीमें नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू, कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कौन सबसे old captain और कौन सबसे young captain है-

कौन है सबसे old captain और young captain- 

IPL 2025 में सबसे उम्रदराज कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी मिली है। उनकी उम्र 36 साल है। वहीं इस 18वें सीजन के युवा कप्तान शुभमन गिल हैं। जिन्हें गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिली है। गिल की उम्र 25 साल है। IPL 2025 में ज्यादातर कप्तानों की उम्र 31 साल है। अक्षर पटेल, पैट कमिंस और रजत पाटीदार और हार्दिक पांड्या 31 साल के हैं। वहीं संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर 30 साल के हैं। लखनऊ सुपर जायट्ंस की कप्तानी संभाल रहे ऋषभ पंत की उम्र 27 साल तो ऋतुरात गायकवाड़ की उम्र 28 साल की है।

देखें सभी 10 टीमों के कप्तान की उम्र- 

1.दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल (31 साल)
2- सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस (31 साल)
3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार (31 साल)
4- राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (30 साल)
5- पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर (30 साल)
6- लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत (27 साल)
7- मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या (31 साल)
8- कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे (36 साल)
9- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (25 साल)
10- चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुरात गायकवाड़ (28 साल)

ये भी पढ़ें-  तेज प्रताप के कहने पर डांस करने वाले सिपाही पर गिरी गाज, बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर कटा तेज प्रताप का चालान, तेज प्रताप मामले में एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन