KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) कंट्रोवर्सी में फंसकर सुर्खियों में आ गए थे। इस विवाद ने उनके करियर और मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला था। फैंस भी लगातार उनके सपोर्ट में खड़े नजर आए थे, लेकिन अब काफी समय बाद आशीष को सार्वजनिक रूप से देखा गया है।
आशीष चंचलानी को देख फैंस हुए खुश
पिछले कुछ समय से आशीष चंचलानी सोशल मीडिया पर काफी लो-की रहे, लेकिन हाल ही में उन्हें जिम जाते हुए स्पॉट किया गया। पैपराजी ने जब उन्हें देखा, तो वे भी बातचीत करने से पीछे नहीं हटे। लंबे समय बाद उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर फैंस ने भी राहत की सांस ली। पैपराजी से बात करते हुए आशीष ने कहा, इधर-उधर घूमकर, पूरा इंडिया टूर करके मेरी हालत खराब हो गई है। इसके बाद उन्होंने पैपराजी से उनका हालचाल पूछा और पोज देकर जिम चले गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
फैंस कर रहे रिएक्ट
जैसे ही वीडियो सामने आया, फैंस ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, पूरा इंडिया टूर करके? मतलब कहीं न कहीं यह केस को लेकर ही कह रहे हैं! दूसरे यूजर ने कमेंट किया – “अभी भी इनका स्ट्रगल खत्म नहीं हुआ है। वहीं, कुछ लोग यह देखकर खुश थे कि आशीष अब फिर से नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रहे हैं।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में नाम आने से लगा झटका
बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसमें शामिल हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन आशीष चंचलानी इस विवाद में किसी भी अभद्र टिप्पणी या गलत बयानबाजी से बचे रहे। बावजूद इसके, उनका नाम विवादों से जुड़ गया और उन्हें कई बार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। इस दौरान उन्होंने एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष और मानसिक स्थिति के बारे में बात की थी। फैंस ने भी उनकी मजबूती को सलाम किया था।