KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले हाल ही में खत्म हुआ और इस सीजन की ट्रॉफी अभिनेता करण वीर मेहरा के नाम हुई। बैक-टू-बैक रियलिटी शो जीतने के बाद करण का करियर नई ऊंचाइयों पर है, लेकिन उनकी जीत पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई एक्स-कंटेस्टेंट्स और सोशल मीडिया यूजर्स, खासतौर पर एल्विश यादव, करण पर पेड मीडिया का सहारा लेने का आरोप लगा रहे हैं।
करण वीर मेहरा का विवादित बयान
फिनाले जीतने के बाद करण ने मीडिया के सामने दिए अपने बयान में इन आरोपों पर खुलकर बात की। एक वायरल हो रहे वीडियो में करण को अपनी ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा “हिप हिप हुर्रे… एक बार पेड मीडिया के लिए भी।”
यह टिप्पणी उन लोगों पर तंज था, जिन्होंने उन पर मीडिया को खरीदने के आरोप लगाए थे। वीडियो में करण और पत्रकारों को जोर-जोर से हंसते हुए देखा जा सकता है।
एल्विश यादव पर भी कसा तंज
एक अन्य क्लिप में करण वीर मेहरा ने एल्विश यादव का परोक्ष रूप से मजाक उड़ाया। जब मीडिया ने उनसे मजाक में पूछा, “सिस्टम फेल हो गया क्या?” तो करण ने जवाब दिया “सिस्टम हैंग हो गया, सिस्टम।”
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1881092950869827908
यह टिप्पणी एल्विश यादव के उस समर्थन पर तंज माना जा रहा है, जो उन्होंने शो के अन्य फाइनलिस्ट रजत दलाल के लिए दिया था। करण का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
पेड मीडिया के आरोपों पर करण का जवाब
करण पर पहले से ही पेड PR का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए जा रहे थे। शो के दौरान यह मुद्दा कई बार उठा, लेकिन फिनाले के बाद करण ने इसे मजाकिया अंदाज में निपटाने की कोशिश की।
https://x.com/KhabriBossLady/status/1881176442702361027
उन्होंने कहा “जिसको जो कहना है, कहता रहे। मैंने अपना 100% दिया और जनता ने मुझे प्यार और समर्थन दिया। ट्रॉफी मेरे मेहनत और किस्मत का नतीजा है।”
करण की जीत पर फैंस और एक्स-कंटेस्टेंट्स की प्रतिक्रिया
करण की जीत के बाद फैंस का एक बड़ा वर्ग खुश है, लेकिन रजत दलाल और विवियन डीसेना के समर्थक अब भी इसे लेकर नाराज हैं। रजत के फैंस का मानना है कि करण की जीत पहले से तय थी। वहीं, रजत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा “ट्रॉफी उनके नसीब में थी, लेकिन मैं अपने फैंस के प्यार और समर्थन को अपनी असली जीत मानता हूं।”
एल्विश यादव का क्या होगा जवाब?
करण वीर मेहरा द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद सभी की नजरें अब एल्विश यादव पर हैं। एल्विश, जो सोशल मीडिया पर बेहद प्रभावशाली हैं, ने अभी तक करण के इन बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।