आंखों की रोशनी करनी है तेज तो रोजाना खाएं ये फल, लगा चश्मा भी हट जाएगा

KNEWS DESK, आंखों की रोशनी कम होना एक आम समस्या बन चुकी है। जिसकी वजह से जल्दी चश्मा लग जाता है अगर आप भी इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फल को जरूर शामिल करें।

आज के समय में आंखों की रोशनी का कम उम्र में कमजोर होना आम बात हो गई है आजकल छोटे बच्चों तक के चश्मे लगे होते हैं। जिसका बस एक कारण है मॉर्डन लाइफस्टाइल और मोबाइल, लैपटॉप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना जो आंखों की रोशनी पर बुरा असर डालता है। ऐसे में अगर आप चश्मा लगाते हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो इसके लिए हेल्दी डाइट और सही पोषण का सेवन बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फलों को शामिल करके आंखों की  रोशनी को बढ़ा सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं इसके लिए कौन सा फल खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं

आजकल कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है अगर इसके बाद भी सावधानी न बरती जाए तो आंखो की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है। जिससे आंखों की कई बीमारियां भी हो जाती हैं। मोतियाबिंद, ग्लूकोमा जैसी बीमारी की स्थिति में सर्जरी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका लगा चाश्मा हमेशा के लिए हट जाए या फिर चश्मा लगाने की जरूरत ही न पड़े। तो कीवी फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये फल आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है साथ ही आंखों की कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

कीवी फल के फायदे

कीवी में दो महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये तत्व मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारियों से बचाते हैं। साथ ही ये आंखों को हानिकारक किरणों से भी बचाए रखते हैं। कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है। कीवी उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो लगातार स्क्रीन के सामने काम करते हैं, क्योंकि यह आंखों के तनाव को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से आंखों में ब्लड फ्लो बढ़िया तरीके से काम करता है।

सूखी आंखों और आंसू आने का इलाज

कीवी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोषण होते हैं, जो सूखी आंखों को ठीक करते हैं। साथ ही कीवी के रोजाना सेवन से आंखों में आंसू का आना कम होता है और आंखों को जरूरी नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।