झारखंड: JMM सांसद महुआ मांझी ने रांची विधानसभा सीट से भरा पर्चा

KNEWS DESK, झारखंड विधानसभा चुनाव जल्द ही शुरू होने वाले हैं। जोकि दो चरणों में समाप्त होंगे। जिसके लिए जेएमएम सांसद महुआ मांझी ने रांची विधानसभा सीट से पर्चा भर दिया है।

झामुमो ने रांची विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद महुआ माजी को बनाया प्रत्याशी

जेएमएम नेता और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने गुरुवार को रांची विधानसभा सीट से पर्चा भरा है। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। जिनको 13 नवंबर और 20 नवंबर को कराना सुनिश्चित किया गया। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

नामांकन दाखिल करने के बाद महुआ मांझी ने कहा कि, “मैं राज्य की जनता से हाथ जोड़कर यही प्रार्थना करती हूं कि आप मुझ पर, मेरी पार्टी और हमारे गठबंधन पर भरोसा करिये और हमें मौका दीजिये। 13 तारीख को निकलकर वोट कीजिये। इससे पहले भी मैंने राज्यसभा के पद से बहुत काम किया है। बस भरोसा करते रहिये।हमारी पार्टी सभी के साथ समान व्यवहार करती है और सभी के लिए काम करती है।”

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.