Amit Shah Birthday: अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

KNEWS DESK – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 60 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके अथक परिश्रम की सराहना की। प्रधानमंत्री ने शाह को “असाधारण प्रशासक” बताते हुए उनकी विकासशील भारत की परिकल्पना को साकार करने में उनके योगदान को भी उजागर किया।

प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज (22 अक्टूबर) अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “श्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”

 

जेपी नड्डा का संदेश

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देता हूँ। राष्ट्र के प्रति आपका परिश्रम, समर्पण और संगठन कुशलता हम सभी कोटिश: भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। देश के गृहमंत्री के रूप में राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा में आपका उल्लेखनीय योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।”

 

राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शाह को बधाई देते हुए उन्हें “कर्मठ और परिश्रमी नेता” कहा, जो भारत की आंतरिक सुरक्षा को सशक्त करने के लिए समर्पित हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, “राष्ट्र के प्रति शाह का परिश्रम और समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शाह के योगदान को “बहुमूल्य” बताते हुए उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

शाह का राजनीतिक सफर

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त की। उन्हें नई सरकार में गृह मंत्री का पद मिला, और जब प्रधानमंत्री मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया, तो शाह को सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.