Ratan Tata Passes Away: रतन टाटा के पार्थिव शरीर को मुंबई के एनसीपीए से वर्ली ले जाया गया, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार

KNEWS DESK –टाटा समूह के मानद चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार देर रात 86 वर्ष की उम्र में हुआ। उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ, जहां उन्होंने रात साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से देशभर में शोक का माहौल है।

अलविदा भारत के 'रतन': रतन टाटा का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ उनके घर  से एनसीपीए ले जाया गया, जहां लोग कर रहे अंतिम दर्शन, आज शाम होगा ...

आपको बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज वर्ली स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा, जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया। इस दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जैसे दिग्गज नेता इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहे।

Ratan Tata Death News रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गृह मंत्री अमित  शाह, CM एकनाथ शिंदे समेत ये दिग्गज नेता, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखते हुए कहा, “रतन टाटा जी के दुखद निधन पर शोक जताने वाले लाखों भारतीयों में शामिल हूं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करने की जानकारी दी। शाह ने टाटा को देशभक्ति और एकता का प्रतीक मानते हुए कहा कि उनकी विरासत आने वाले वर्षों तक देश के औद्योगिक क्षेत्र में मार्गदर्शन करेगी।

Ratan Tata's mortal remains taken from home to NCPA for people to pay  tributes

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:55 बजे तक जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिससे उनकी अद्वितीय छवि और उनके प्रति लोगों की अपार श्रद्धा का पता चलता है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.