Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत हुआ मतदान

KNEWS DESK- हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है।  इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस की विनेश फोगाट, और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला सहित कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 464 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस बार मतदान करने के लिए 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता तैयार हैं, जिससे चुनावी माहौल और भी रोचक हो गया है।

सुबह 9 बजे 9.53 % हुआ मतदान 

आपको बता दें कि हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह नाै बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हो चुका है। प्रदेश की 90 सीटों पर 2.03 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 2.03 करोड़ मतदाताओं में से 1.07 करोड़ से ज्यादा मतदाता पुरुष हैं, जबकि 95 लाख से ज्यादा मतदाता महिलाएं हैं और 467 थर्ड जेंडर हैं। यहां 5.24 लाख युवा वोटर हैं, जिनकी आयु 18 से 19 साल के बीच है। राज्य में कुल 1.49 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें से 93.5 हजार पुरुष, 55.5 हजार महिलाएं और छह थर्ड जेंडर हैं। वहीं 85 साल से ज्यादा आयु के 2.31 लाख वोटर हैं, जिनमें 89.9 हजार पुरुष और 1.41 लाख महिलाएं हैं। इसके अलावा, 100 साल से ज्यादा आयु के 8,821 मतदाता हैं, जिनमें 3,283 पुरुष और 5,538 महिलाएं हैं।

Haryana Vidhan Sabha Chunav Live Voting हरियाणा में हो रही बंपर वोटिंग  महिलाओं बुजुर्गों और युवाओं में गजब का उत्साह - Haryana Vidhan Sabha  Election 2024 Voting Live on 5th October for

आठ अक्टूबर को आएंगे नतीजे

इस बार चुनाव में कुल 20,629 पोलिंग केंद्रों पर हरियाणा के मतदाता वोट डालने पहुंचेंगे। ये पोलिंग केंद्र 10495 जगहों पर बनाए गए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 101 महिलाएं हैं।

बता दें नतीजे जम्मू कश्मीर के साथ ही आठ अक्टूबर को आएंगे। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। राज्य की सभी 90 सीटों पर एक साथ शनिवार को वोटिंग हो रहा है और नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.