Dadasaheb Phalke Award: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा -“वे एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा…”

KNEWS DESK – दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को इस वर्ष ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने ट्विटर (अब एक्स) अकाउंट पर जानकारी साझा की। उन्हें यह पुरस्कार 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा| भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “मुझे खुशी है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी 

आपको बता दें कि एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को इस साल ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर यानी एक्स पर ये जानकारी शेयर की है। अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, “दिग्गज एक्टर मिथुन दा की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। ये घोषणा करते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि ‘दादा साहेब फाल्के’ चयन समिति ने मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ये पुरस्कार देने का फैसला किया है।’’  वैष्णव ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को ये अवॉर्ड 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा।

चक्रवर्ती (74) ने मृणाल सेन की 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की थी जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। उन्हें ‘कसम पैदा करने वाले की’ और ‘कमांडो’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी करियर

मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में मृणाल सेन की फिल्म ‘मृगया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्हें ‘तहादर कथा’ (1992) और ‘स्वामी विवेकानंद’ (1998) में भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

उनकी प्रसिद्ध फिल्में

मिथुन चक्रवर्ती को ‘डिस्को डांसर’, ‘फूल और अंगारे’, ‘चांडाल’, ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ और ‘डांस डांस’ जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। आज भी, 74 वर्ष की उम्र में, वह फिल्मी दुनिया और रियलिटी शो में सक्रिय हैं, और उनके फैंस उन्हें ‘जिमी’ के नाम से भी पुकारते हैं।

भारत में ही नहीं, मिथुन चक्रवर्ती को रूस, चीन और जापान जैसे देशों में भी प्यार मिला है। उनका योगदान न केवल भारतीय सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि वे एक सांस्कृतिक आइकन के रूप में भी उभरे हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.