आईफा 2024 में हनी सिंह ने दिखाया जलवा, बाइपोलर डिसऑर्डर का सामना और वापसी की कहानी

KNEWS DESK – यो यो हनी सिंह, जिन्होंने 2010 के दशक में भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी, एक बार फिर अपने फैंस के बीच जोरदार वापसी कर चुके हैं। अपने  सुपरहिट गानों ‘ब्राउन रंग’, ‘ब्लू आईज’, और ‘अंग्रेजी बीट’ के जरिए संगीत की दुनिया में धाक जमाने वाले हनी सिंह ने कुछ समय तक इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। पर अब उन्होंने ना सिर्फ आईफा 2024 के मंच पर परफॉर्म करके अपने फैंस को खुश किया, बल्कि अपने संघर्ष की कहानी भी साझा की।

Honey Singh ने बयां किया दर्द, बोले- 'रोज मरने की दुआ मांगता था', बाइपोलर  डिसऑर्डर से थे पीड़ित

आईफा 2024 में हनी सिंह का धमाकेदार परफॉर्मेंस

अबू धाबी में आयोजित हुए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा 2024) में हनी सिंह ने स्टेज पर अपने पुराने अंदाज में वापसी की। इस बार उनकी परफॉर्मेंस में वही जोश और ऊर्जा नजर आई, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि यो यो हनी सिंह का जलवा बरकरार है। अपने गानों के जरिए हनी सिंह ने दर्शकों का दिल जीत लिया और अपने म्यूजिक की धुन पर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।

हनी सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने कमबैक के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी बताई। उन्होंने कहा, “जिंदगी में किसी भी चीज को हासिल करने के लिए सबसे जरूरी चीज है साहस। मैं नई दिल्ली के एक छोटे से गांव करमपुरा से हूं और आज मैं यहां आईफा जैसे ग्लोबल इवेंट में परफॉर्म कर रहा हूं। मुझे वापस लाने वाला एकमात्र चीज साहस है।”

बाइपोलर डिसऑर्डर का सामना और वापसी की कहानी

हनी सिंह के करियर में एक समय ऐसा भी आया, जब वह बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे। इंडस्ट्री से दूर रहकर उन्होंने कई सालों तक मानसिक संघर्ष किया। उस दौर ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन उनके अंदर का म्यूजिक का जुनून और साहस ने उन्हें दोबारा उठने का हौसला दिया। वह कहते हैं, “मैंने कभी हार नहीं मानी। अपनी हिम्मत और सही ट्रीटमेंट के जरिए मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो पाया और म्यूजिक की दुनिया में वापस लौटा।”

AI के बढ़ते उपयोग पर हनी सिंह की राय

आईफा 2024 के मौके पर हनी सिंह ने संगीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग पर भी अपनी राय रखी। हनी ने एआई को तकनीक और कला का अद्भुत मिश्रण बताते हुए कहा कि यह संगीत के लिए एक नया और शानदार उपकरण है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, “दिल्ली के एक लड़के, अंशुमान शर्मा, ने एआई का उपयोग करके मोहम्मद रफी साहब की आवाज और एआर रहमान की ‘जोधा अकबर’ की रचना पर एक अद्भुत ट्रैक बनाया। जब मैंने इसे पहली बार सुना, तो मैं हैरान रह गया।”

दिलजीत दोसांझ की तारीफ

इस दौरान हनी सिंह ने पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “एक सिख परिवार से आने वाले दिलजीत दोसांझ ने अपने साहस, क्षमता और जुनून से जो कुछ हासिल किया है, वह काबिले तारीफ है। वह बिल्कुल नहीं बदला है। आज भी वह वही दिलजीत है, जिसके साथ मैंने ‘द नेक्स्ट लेवल’ एल्बम पर काम किया था।”

नई एल्बम के साथ वापसी

आईफा 2024 के मंच से हनी सिंह ने अपने फैंस को यह भी बताया कि वह एक नई एल्बम के साथ लौटे हैं। यह एल्बम उनके कमबैक का प्रतीक है और उनके म्यूजिक में एक नया जोश और ऊर्जा लेकर आई है। हनी सिंह के इस कमबैक ने फैंस को फिर से उनका दीवाना बना दिया है। उनकी नई एल्बम और आईफा 2024 में धमाकेदार परफॉर्मेंस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हनी सिंह का जादू आज भी कायम है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.