कौशांबी में महिला के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

रिपोर्ट – अनिरुद्ध कुमार 

कौशांबी-  कौशांबी जिले में जालौन की रहने वाली एक महिला के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला शिकायत करने गयी तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर थाने की गेट से वापस कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों पर घर में आगजनी करने का भी आरोप महिला ने लगाया है। वहीं अब महिला की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।

अयोध्या में फिर दरिंदगी, महिला सफाईकर्मी से किया गया गैंगरेप; 9 लोगों पर  FIR दर्ज | Ayodhya Ram janmbhoomi Female Employee Gang Rape Complaint

पीड़ित महिला ने बताया कि वो यहां पर पिछले 13 सालों से रहती है। यहां पर हमारी एक महिला से जान पहचान हुई, उसका नाम अंजली उर्फ फुग्गा है। वो 9 बजे रात में आई और कहा कि मेरी तबियत ख़राब है मेरे साथ अस्पताल चलो, कहा कि मेरा भाई गाड़ी से आ रहा है, गाड़ी से एक लड़का आया और हम लोगों को बैठा कर सैनी की तरफ चल दिया। कुछ दूर बाद एक सुनसान घर में ले गया। और बोला हम डॉक्टर को लेकर आ रहे हैं। इसके बाद एक लड़के को लेकर आया और गेट बंद कर लिया। और मेरे साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। मैं चीखी चिल्लाई तो उसने कहा कि यहां पर तुम्हारी कोई सुनने वाला नहीं है। चीखों चिल्लाओगी तो जान से मार देंगे। अंजली ने मेरा हाथ पकड़ा और नितिन ने मेरे साथ बलात्कार किया। सुशील वीडियो बना रहा था। दरिंदो के चंगुल से छूटकर महिला कोखराज़ थाने जा रही थी, वहीं थाने के गेट पर आरोपी पहुँच गए। और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गेट से ही वापस कर दिया। और डरा धमका कर 3 दिन मेरे साथ 4 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। परेशान महिला ने सारी बात अपने पति से बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति-पत्नी इसकी शिकायत करने के लिए घर से निकले तो बेख़ौफ़ आरोपियों ने घर के एक हिस्से में आग लगा दी, हालांकि वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग को बुझा दिया। पति के साथ थाने पहुची पीड़िता ने अपने साथ हुई घिनौनी वारदात की लिखित शिकायत पुलिस को दी, तहरीर मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.