केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह: दूध उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में नंबर वन

KNEWS DESK, दूध उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में नंबर वन है। यह जानकारी खुद केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन ने लोगों को दी।

News on AIR

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत लाइवस्टॉक के सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजीव सिंह ने शुक्रवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में “सस्टेनेबल लाइवस्टॉक सेक्टर: खतरे, चुनौतियां और अवसर” के विषय पर 65वें नेशनल सिम्पोजियम 2024 को संबोधित किया। बता दें कि इस दौरान उन्होंने कहा, “वर्तमान में भारत पशुधन क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार की पहल के कारण हमारा दूध उत्पादन भी बढ़ रहा है। पशुधन क्षेत्र 1950 से भारत में है। लेकिन दूध उत्पादन नहीं बढ़ रहा था। हालांकि, भारत दूध उत्पादन के मामले में अब दुनिया में नंबर वन है।”

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि मत्स्य पालन उत्‍पादन में भारत का दूसरा स्‍थान है जो सरहानीय है। विभिन्‍न संबंधित योजनाओं में 38 हजार 572 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। श्री सिंह ने आगे कहा कि वर्ष 2013-14 में इस क्षेत्र में 95 लाख टन से अधिक उत्‍पादन था जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 175 लाख टन से अधिक हो गया यानी इस क्षेत्र में 83 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.