जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा डैम का किया निरीक्षण, रखरखाव और पानी के स्तर का लिया जायजा

Knews Desk, पंजाब के जल स्रोत और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा डैम नंगल का दौरा किया और डैम के रखरखाव और पानी के स्तर का जायजा लिया। इस दौरान जल स्रोत मंत्री स. जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि भूमिगत पानी को बचाते हुए पीने के लिए, सिंचाई और उद्योग के लिए नहरी पानी का अधिकतम उपयोग किया जाए।

इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए स. जौड़ामाजरा ने बताया कि राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं और आवश्यकतानुसार नहरों की मरम्मत भी समय-समय पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बी.बी.एम.बी. में पंजाब के कोटे की रिक्तियों के लिए पंजाब के हिस्से की भर्ती पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इससे पहले अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का सतलुज सदन में स्वागत किया गया।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा नंगल डैम का दौरा कर इसके रखरखाव और पानी के स्तर का जायजा लिया। उन्होंने बिजली उत्पादन, पावर जनरेशन का भी निरीक्षण किया और अत्याधुनिक म्यूजियम देखा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और डैम की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने एक स्मृति पौधा भी लगाया।

इस अवसर पर बी.बी.एम.बी. के मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह, उप मुख्य अभियंता एच.एल. कंबोज, अतिरिक्त उप आयुक्त विकास संजीव कुमार, एस.डी.एम. अनमजोत कौर, डी.एस.पी. मनजीत सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता हरजोत सिंह वालिया और पी.आर.ओ. सतनाम सिंह भी उपस्थित थे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.