यूपी चुनाव 2022: अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- जो टोटी चुराते हैं वो रोटी क्या देंगे?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 चल रहे है, ऐसे में पार्टीयों का दूसरो पर आरोप जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा. गोरखपुर में अनुराग ने कहा कि, सपा की सरकार में बिजली के तारों पर लोग कपड़े सुखाते थे. यूपी की जनता यह सब जानती है जो टोटी चुराते हैं, और रोटी क्या देंगे?

उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर कहा कि, सपा के लोग झूठे वादे कर रहे हैं जब यह पेंशन बंद हुई तो करीब 10 साल इनकी सरकार थी. इन्होंने ऐसे क्यों नहीं किया. अनुराग ने कहा कि अखिलेश यादव आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मुद्दों पर जवाब नहीं दे रहे हैं. सपा आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आती है।

अखिलेश पर साधा निशाना-

अखिलेश यादव के अयोध्या में रोड के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, अगर अखिलेश के मन में इतना ही राम प्रेम है तो माफी मांगे राम भक्तों से… वह आतंकियों के समर्थन में आते हैं. अखिलेश यादव के बाद अनुराग ने उनकी पत्नी डिंपल यादव पर निशाना साधा।

भगवा की तुलना लोहे के जंक पर सियासत पर भी बोले-

अनुराग ने कहा कि, भगवा की तुलना लोहे के जंक से करना उत्तर प्रदेश की जनता व संत समाज का अपमान है. डिंपल का ज्ञान कम है. उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए. साथ ही उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

About Post Author