भाजपा महानगर देहरादून द्वारा आयोजित किया गया कार्यकर्ता संवाद एवं समरसता भोज कार्यक्रम, सीएम धामी ने की शिकरत

रिपोर्ट – शुभम कोटनाला 

देहरादून – भाजपा महानगर देहरादून की ओर से कार्यकर्ता संवाद एवं समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद नरेश बंसल व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर देहरादून द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद एवं समरसता भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिकरत की| कार्यक्रम में सीएम धामी ने पार्टी के महानगर कार्यकर्ताओ के साथ संवाद किया। जिसके बाद समरसता भोज किया गया। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक ओर पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है और आज संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया गया, साथ ही उनके सुझाव भी लिए गए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनकी सक्रियता ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है| उन्होंने यह भी कहा कि इसी मेहनत और सक्रियता के कारण भाजपा को चुनावों में लगातार जीत मिल रही है और पार्टी की सफलता का यह एक महत्वपूर्ण कारण है।

About Post Author