किसान आंदोलन के 200 दिन हुए पूरे, महापंचायत में होगा विनेश का सम्मान

KNEWS DESK, किसानों के आंदोलन के आज 200 दिन पूरे हो गए हैं। 200 दिन पूरे होने पर किसानों आज महापंचायत का आयोजन किया है। जिसमें भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सम्मानित किया जाएगा।

किसान अपनी कई मांगो को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं जिसके आज 200 दिन पूरे हो गए हैं और इसलिए आज महापंचायत का ऐलान किया गया है। किसानों द्वारा 3 बॉर्डर पर महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें दातासिंह, खनौरी और शंभू बॉर्डर शामिल हैं। वहीं महापंचायत में पहलवान विनेश फोगाट और उनके पति सोमवीर राठी भी पहुंचेंगे। जहां रेसलर को किसानों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे।

बता दें कि फसलों की एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग को लेकर किसानों द्वारा यह आंदोलन चलाया जा रहा है। वहीं यह महापंचायत सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक एवं किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से दी गई है।

ये भी पढ़ें-  PAU ने धान की पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण नामक कार्यक्रम का किया आयोजन

About Post Author