उत्तराखंड: इस बार जन्माष्टमी होगी विशेष फलदाई, बन रहा दुर्लभ संयोग, इसी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का हुआ था जन्म

रिपोर्ट – रामगोपाल

उत्तराखंड – इस बार जन्माष्टमी के पर्व पर दुर्लभ संयोग बनेगा। हजारों साल बाद बनने वाले इस नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और इसलिए इस बार जन्माष्टमी का पर्व विशेष फलदाई माना जा रहा है।

हजारों वर्षों के बाद देखने को मिलेगा विशेष संयोग

दरअसल बता दें कि इस वर्ष जन्माष्टमी पर एक अत्यंत विशेष संयोग बन रहा है, जो कि हजारों वर्षों के बाद देखने को मिलेगा। हरिद्वार के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार, इस बार श्रीकृष्ण जयंती पर एक अद्वितीय योग का निर्माण हो रहा है, जिसे देखकर माना जा रहा है कि यह पर्व विशेष फलदाई सिद्ध होगा।

इस बार जन्माष्टमी विशेष फलदाई होगी

हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार इस बार श्रीकृष्ण जयंती योग बन रहा है। कई हजार साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस बार जन्माष्टमी विशेष फलदाई होगी। लोगों के मनों के बुरे विचार बदलेंगे और लंबे समय से चले आ रहे युद्ध समाप्त होंगे।

भगवान कृष्ण को अर्पित करें बांसुरी 

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पा रही है, यदि वो भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करेंगे तो निश्चित रूप से उन्हे सुपुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। इसके अलावा भगवान कृष्ण को हरी मिठाई और हरी वस्तुएं चढ़ाने से दाम्पत्य जीवन में सुख सम्पदा आएगी।

About Post Author