उत्तराखंड: कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ हुए गठबंधन पर सीएम धामी ने जमकर किया प्रहार, कहा – “कांग्रेस पार्टी का चेहरा जम्मू कश्मीर की जनता के सामने आ चुका है”

रिपोर्ट-अंकित काला

देहरादून – जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ हुए गठबंधन पर भाजपा ने जमकर प्रहार किया है| सचिवालय देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस से कई  सवाल पूछे हैं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चेहरा जम्मू कश्मीर की जनता के सामने आ चुका है|

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला

बता दें कि  जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने गठबंधन कर लिया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू कश्मीर में फिर से अलग झंडे के वादे का समर्थन करती है|

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन से बीजेपी को फायदा या  नुकसान? - BJP will benefit or suffer from Congress National Conference  alliance in Jammu and Kashmir assembly ...

आतंकवाद, अलगाववाद और जिहादियों को समर्थन

सीएम धामी ने कहा कि क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35A को वापस लाकर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है| क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से आतंकवाद, अलगाववाद और जिहादियों को समर्थन कर रही है।

सांसद राहुल गांधी के बयान पर सीएम धामी का कटाक्ष, पूरे देश को शर्मशार करने  का काम किया है - Haldwani Live

जम्मू कश्मीर के विकास के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए

इस तरह अनेक सवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूछे हैं| वहीं प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के विकास के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं| जिससे जम्मू कश्मीर का तेजी से विकास हुआ|

About Post Author