70th National Film Awards: ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, वीडियो शेयर कर पत्नी प्रगति ने जताई खुशी

KNEWS DESK- 16 अगस्त, 2024 को घोषित 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में कर्नाटक की फिल्म ‘कांतारा’ ने दो महत्वपूर्ण पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। फिल्म ने बेस्ट एंटरटेनिंग फिल्म और बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया, जिससे अभिनेता ऋषभ शेट्टी के फैंस और परिवार के बीच जश्न का माहौल बन गया है।

अभिनेता ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पति की आरती उतारती नजर आ रही हैं। प्रगति ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, गर्व के साथ चांद पर। सिनेमा के प्रति उनके समर्पण और जुनून को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कड़ी मेहनत, देर रात और बलिदान वास्तव में सफल रहे हैं|

2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ ने पैन इंडिया में दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना प्राप्त की थी। इस फिल्म के प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज भी जल्द ही होने वाली है। ऋषभ शेट्टी ने न केवल फिल्म में लीड रोल अदा किया बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया।

ऋषभ शेट्टी ने अपनी बधाईयों और आभार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, मैं कांतारा के लिए इस राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मान से वास्तव में बहुत खुश हूं। मैं इस फिल्म का हिस्सा रहे सभी लोगों, कलाकारों, तकनीशियनों और विशेष रूप से होम्बले फिल्म्स की टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं|

About Post Author