पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से भारत वापस लौटी, देशवासियों का प्यार देख हुईं इमोशनल

KNEWS DESK- पेरिस से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट भारत लौट आईं हैं। उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर देशवासियों ने भव्य स्वागत किया। जिसे देखकर वह भावुक हो गईं और उनके आंसू बहने लगे।

पेरिस से भारत पहुंचीं पहलवान विनेश फोगाट, वतन वापसी पर हुईं भावुक- Live Times

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल के लिए डाली गई अर्जी को CSA ने खारिज कर दिया है जिसके बाद वह पेरिस से अपने वतन लौट आईं हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर उनके स्वागत के लिए पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और बहुत से लोग मौजूद थे। सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसे देख वह बेहद ही इमोशनल हो गईं। बता दें कि विनेश अब दिल्ली से अपने गांव बलाली जाएंगी। उनके गांव बलाली में भी विनेश के स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव तक के रास्ते में लोगों में उनके स्वागत को लेकर भारी उत्साह है।

इसके अलावा आपको बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। विनेश 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं। हालांकि, फाइनल से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण उन्हें प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें-  पंजाब में सहकारी समितियों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष पर बनी, सरकार का आदेश रद्द

About Post Author