National Film Awards 2024: ऋषभ शेट्टी और नीना गुप्ता ने मारी बाजी, जानें सभी विजेताओं की सूची

KNEWS DESK – भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक, 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2024 का ऐलान हो गया है। इस साल के पुरस्कारों में साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी, दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता, और प्रतिभाशाली मानी पारेख सहित कई कलाकारों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार जीते हैं।

Kantara, KGF 2, Gulmohar Win At National Film Awards 2024; Manoj Bajpayee, Rishabh  Shetty Bag Honours | Full List Of Awards - News18

इस साल का अवॉर्ड सेरेमनी खास रही क्योंकि इसमें सभी क्षेत्रीय और बॉलीवुड फिल्मों को समान रूप से सम्मानित किया गया है। आइए, जानते हैं इस साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2024 के प्रमुख विजेताओं के बारे में।

ऋषभ शेट्टी ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

साउथ के स्टार ऋषभ शेट्टी ने इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। उन्हें यह सम्मान उनकी फिल्म ‘कांतरा’ के लिए मिला। ऋषभ ने न केवल इस फिल्म में अभिनय किया बल्कि इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म ‘कांतरा’ ने दर्शकों के बीच अपनी अनूठी कहानी और साउथ के ट्रेडिशनल पूजा-पाठ पर आधारित विषय के चलते काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

इस साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दो अदाकाराओं को मिला। नित्या मेनन को ‘तिरुचित्राम्बलम’ के लिए और मानी पारेख को ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में चुना गया। दोनों अभिनेत्रियों ने अपने-अपने फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस दी और यह पुरस्कार उनकी मेहनत का परिणाम है।

नीना गुप्ता को मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने फिल्म ‘ऊंचाई’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। नीना गुप्ता की प्रतिभा और उनकी अभिनय क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है और यह पुरस्कार उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

सूरज बड़जात्या को उनकी फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला। सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म के माध्यम से एक बार फिर दिखा दिया कि वे भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

इस साल का सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मलयालम फिल्म ‘आट्टम’ को मिला। इस फिल्म ने अपने गहरे और सामाजिक मुद्दों को दर्शाने के तरीके से दर्शकों का दिल जीता।

अन्य प्रमुख विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म: कांतारा
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को प्रमोट करने वाली): कच्छ एक्सप्रेस
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत): प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड स्कोर): ए. आर. रहमान (पोन्नियन सेल्वन)
  • स्पेशल मेंशन: मनोज बाजपेयी (‘गुलमोहर’ के लिए)

About Post Author