लड़कियों भारत मत आना…,कोलकाता रेप केस पर Influencer Tanya Khanijow के ट्वीट से मचा बवाल

KNEWS DESK-  कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और दरिंदगी की वारदात के बाद हर कोई अपने अपने तरह से इस मामले को देखरहा है। एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने इसी बीच एक ट्वीट करके दुनिया भर की लड़कियों को भारत न आने की सलाह दे डाली, इस ट्वीट के बाद तो बवाल मच गया।

कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के खुलासे के बाद हर तरफ से आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। देश भर के तमाम डॉक्टर इस वारदात को लेकर बेचैन हैं।

बंदोबस्त के खिलाफ उठने लगी आवाजें

कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर में ट्रेनी डॉक्टर के साथ जो कुछ हुआ, और उसके बाद जिस तरह से अस्पताल ने फिर सरकार ने मामले में लीपापोती की और मामले को ठंडे बस्ते में डालने की पूरी तैयारी की उसने उन तमाम लोगों को गुस्से से भर दिया जो उस ट्रेनी डॉक्टर के साथसाथ अस्पताल के सिस्टम और बंदोबस्त को लेकर बारबार आवाज उठा रहे थे। बुधवार को इसी सिलसिले में अस्पताल के बाहर जमकर प्रदर्शन हुआ।

Tanya Khanijow के ट्वीट से मचा बवाल

जिस तरह लोगों का गुस्सा अस्पताल के बाहर निकल रहा है, ठीक उसी तर्ज पर कुछ लोग अपना गुस्सा अपने अपने तैयार किए गए प्लेटफॉर्म पर निकालने में लगे हुएहैं। इसी बीच रेप और हत्या की दर्दनाक वारदात के विरोध में भारत की ही जानी मानी ट्रैवल इंफ्लूएंसर तान्या खानीजो (Tanya Khanijow) के एक ट्वीट पर बवाल मच गया है। तान्या ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘भारत में औरतों की सुरक्षा का बुरा हाल है,  विदेश में रह रही सभी महिला दोस्तों से मेरा गंभीर निवेदन है- यहां मत आइये जबतक कि हमारे नेता महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेते| किसी भी कीमत पर भारत न आएं। 

विदेश की महिलाओं को दे दी सलाह

दरअसल ,उन्होंने दूसरे देशों की लड़कियों और महिलाओं को भारत न आने की सलाह दे डाली है। कोलकाता के अस्पताल की इस दर्दनाक वारदात के बारे में हर तरफ बातचीत हो रही है। मीडिया भी ऐसी खबरों से पटा हुआ है कि कोलकाता के अस्पताल में जो कुछ हुआ उसके बाद के वहां के क्या हालात हैं। इसपर हर ओर चर्चा हो रही है और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। मगर भारत की ही जानी मानी ट्रैवल इंफ्लूएंसर तान्या खानीजो (Tanya Khanijow) ने जो ट्वीट किया उसने मानों भूलाच ला दिया। असल में तान्या खानीजो ने इस वारदात के विरोध में लिखते हुए पूरी दुनियाभर के लोगों के लिए भारत के खिलाफ एक एडवाइजरी ही जारी कर दी।

तान्या की पोस्ट पर भड़के लोग

तान्या के पोस्ट पर लोग भड़क गए और उनपर देश को बदनाम करने का आरोप लगाने लगे। लोग कहने लगे कि आप एक मुद्दे को हर जगह लागू कर रही हैं और पूरे देश को बदनाम कर रही हैं। @shantiswarup4u नाम की आईडी से एक यूजर ने लिखा- तुम्हें खुद को भारतीय कहने में शर्म आनी चाहिए। ये घटना देश के सबसे शांत राज्य में हुई है जहां कि मुख्यमंत्री भी एक महिला है। महिला की सुरक्षा को लेकर तुम पूरे देश को गाली नहीं दे सकती। 

About Post Author