कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर कसा तंज, ‘सबसे खतरनाक और जहरीला आदमी’ दिया करार

KNEWS DESK- बॉलीवुड की चर्चित और विवादित एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज एक ट्वीट के जरिये कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला किया| कंगना ने राहुल गांधी को ‘सबसे खतरनाक और जहरीला आदमी’ करार देते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए|

कंगना रनौत का ट्वीट हाल ही में सामने आई हिन्डनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर आधारित था, जिसमें मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी Buch पर आरोप लगाए गए हैं| कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस रिपोर्ट और इसके आरोपों का समर्थन किया है, जो उनके अनुसार, देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक है|

कंगना ने X पर एक लंबा पोस्ट किया, जिसमें राहुल गांधी पर देश की स्थिरता को खतरे में डालने और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का आरोप लगाया गया| उन्होंने लिखा, राहुल गांधी एक बहुत खतरनाक आदमी हैं, जिनके विचार नकारात्मक और विनाशकारी हैं| उनका उद्देश्य है कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, तो देश को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं|

उन्होंने आगे लिखा-  हिन्डनबर्ग रिपोर्ट, जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन कर रहे थे, बेकार साबित हुई है| वे देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अनस्टेबल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं| गांधी जी, जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह आप पीड़ित हैं, उसी तरह इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद को भी भुगतने के लिए तैयार हो जाइए| वे तुम्हें कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे| तुम कलंक हो| कंगना रनौत का ये पोस्ट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

About Post Author