रणवीर के कृतिका को किस करने पर अरमान ने किया रिएक्ट, कहा- ‘वह इंसान 51 साल का है और…’

KNEWS DESK- बिग बॉस ओटीटी 3 से चर्चा में आए अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां अभी भी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं| वहीं हाल ही में फिनाले एपिसोड से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कृतिका मलिक शो से बाहर जा रही थीं, तभी रणवीर शौरी उन्हें किस करते हुए विदा करते हैं| इस पर अब कृतिका के पति अरमान ने अपनी राय दी है|

सोशल मीडिया यूजर ने अरमान मलिक से पूछा कि रणवीर के कृतिका को किस करने पर अरमान ने कोई रिएक्ट क्यों नहीं किया| इस पर उन्होंने जवाब में कहा कि पहली बात आपकी सोच और नजर दोनों ही गलत है| वह इंसान 51 साल का है और हमें बच्चों की तरह ट्रीट करता है मुझे और कृतिका को| जब वो बेघर हुई तो उन्होंने उसे गले लगाया|

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Angry On Wife Kritika Malik To Wear Skin Tight Fit Sports Outfit He Said Change Your Dress Bigg Boss OTT 3: पत्नी कृतिका को टाइट कपड़ोंअरमान ने आगे कहा- आपने देखा होगा कि जब बॉलीवुड स्टार्स गले मिलते हैं तो साइड हग करते हैं| किस हुआ नहीं था, मैंने अच्छे से वीडियो देखा| वो स्क्रिप्ट तो नहीं थी कि दोबारा हग करके दिखाओ| अपनी सोच बदलो| इसपर पायल ने भी अपनी राय दी  और कहा- हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती| वो अरमान को बच्चों की तरह ट्रीट करते हैं, जब मैं बेघर हुई थी तो उन्होंने मुझे भी हग किया था और एक औरत को पता चल जाता है कि कौन कैसे टच कर रहा है|

About Post Author