मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- ‘अपने खुद के नियम बनाएं और…’

KNEWS DESK- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के पावर कपल में गिने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके ब्रेकअप की ख़बरों ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है| कई दिनों से कपल के ब्रेकअप की ख़बरें हेडलाइंस में छाई हुई हैं| वहीं अब मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने नियम और उसूलों के बारे में बताया है|

अरबाज खान की शादी बाद मलाइका भी तैयार, 2024 में रचाएंगी दूसरा ब्याह, अर्जुन कपूर को नहीं बनाएंगी अपना दूल्हा! - After arbaaz khan marriage Malaika arora ready for ...मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि संतुलन ही कुंजी है| आप जो कुछ भी करते हैं, उसमें| पूरी रात नाचें और अगले दिन योग करे का प्रयास करें| वाइन पिएं लेकिन ग्रीन जूस पीना न भूलें| जब आपका दिल चाहे तब चॉकलेट खाएं और जब आपके शरीर को इसकी जरूरत हो तब केल सलाद खाएं| शनिवार को हाई हील्स पहनें और रविवार को नंगे पैर चलें| अप और डाउन रहें। आगे बढ़ें और स्थिर रहें।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि आप जो हैं उसके सभी पहलुओं को अपनाएं। बहादुर, निर्भीक, सहज और मुखर बनें और इसे मौन, धैर्य, विनम्रता और शांति पाने की अपनी क्षमताओं का पूरक बनने दें| संतुलन का लक्ष्य रखें| अपने खुद के नियम बनाएं और अपने खुद के रास्ते पर चलें और किसी को भी यह न बताने दें कि आपको उनके अनुसार कैसे जीना है|

About Post Author