पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली आमंत्रित की जाने वाली एक्ट्रेस बनीं उर्वशी रौतेला

KNEWS DESK, पेरिस ओलंपिक 2024 में आमंत्रित की जाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला बन गई हैं। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है।

Urvashi Rautela News: उर्वशी रौतेला की फिर बढ़ी मुश्किलें, बाथरूम वीडियो के बाद अब लीक हुआ प्राइवेट कॉल रिकॉर्डिंग

पेरिस ओलंपिक 2024 की ओर से आमंत्रित की जाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला बनी हैं। जिस पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। उर्वशी भारत देश की पसंदीदा और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं एक्ट्रेस किसी न किसी मुद्दे को लेकर अधिकतर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

उर्वशी रौतेला ने वीडियो पेरिस ओलंपिक 2024 की ओर से निमंत्रण मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके दी। जिसमें उन्होंने लिखा कि,”पेरिस ओलंपिक से निमंत्रण पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री होने पर वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं, एक जादुई सपना जो 1.4 बिलियन भारतीयों का है। “

About Post Author