ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मूवी डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक-सबा, एक-दूसरे का हाथ थामे आए नजर

KNEWS DESK – ऋतिक रोशन तलाक के बाद पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। इस कपल को कई बार एक साथ मुंबई में भी स्पॉट किया गया है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों एक साथ नजर नहीं आ रहे थे। जिस वजह से दोनों के बीच अनबन को लेकर ख़बरें आ रही थीं| वहीं अब कपल मूवी डेट पर नजर आये हैं| जिसके बाद सारी अफवाहें हवा हवाई हो गयी हैं|

ऋतिक-सबा के ब्रेकअप की अफवाह 

बीते दिन ऋतिक रोशन को कई इवेंट में अकेले देखा गया था| ऐसे में सोशल मीडिया पर खबर सामने आई की उनका और सबा का ब्रेकअप हो गया है| हाल ही में एक ऋतिक अनंत अंबानी की शादी में भी सबा के बिना शामिल हुए थे|

हाल ही में एक्टर फराह खान की मां मेनका ईरानी के अंतिम संस्कार में भी अकेले ही दिखाई दिए थे| ऐसे में अफवाह और बढ़ गयी| अब सारी अफवाहें हवा हवाई हो गयी हैं|

मूवी डेट पर निकला कपल 

कपल का एक वीडियो सामने आया है| जिसमें वो मास्क लगाये दिखाई दे रहे हैं सबा ने ऋतिक का हाथ थमा हुआ है और ये कपल बिल्डिंग से बाहर निकता नजर आ रहा है।  मूवी आउटिंग के लिए वे दोनों कैज़ुअल लुक में थे।

यह भी पढ़ें – करोलबाग के मुद्दे पर संसद में जमकर हंगामा, सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा- ये आपराधिक लापरवाही है…

About Post Author