Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी और विशाल पांडे घर से हुए बेघर, इमोशनल नजर आए लवकेश कटारिया

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| वहीं हाल ही में हुए वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस हाउस से दो कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना पड़ा, जिनमें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी में से विशाल और शिवानी को एविक्ट किया गया|

बिग बॉस OTT 3 के वीकेंड के वार में अनिल कपूर ने घरवालों को उनके गेम प्लान को लेकर सलाह दी और उनकी क्लास भी लगाई| शो में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी बतौर गेस्ट नजर आईं| वहीं शिवानी कुमारी कंटेस्टेंट के वोटों के चलते बेघर हो गईं| एविक्ट होते ही शिवानी काफी इमोशनल हुईं| उन्हें रोते हुए देखा गया| कंटेस्टेंट ने उन्हें दिलासा देकर विदा किया|

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर ने दिया झटका, 2 कंटेस्टेंट को एक साथ कर दिया घर से बाहर | bigg boss ott 3 shocking elimination shivani kumari vishal pandey evicted fromवहीं शिवानी के जाने के बाद दर्शकों के वोटों के आधार पर अनिल कपूर ने विशाल पांडे को एविक्ट किया| विशाल के जाने पर सना मकबूल और लवकेश कटारिया बेहद इमोशनल नजर आए| लवकेश का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विशाल के बेघर होने पर वो काफी रो रहे हैं और रणवीर शौरी उन्हें हिम्मत दे रहे हैं| इस एपिसोड में ही अनिल कपूर ने बताया कि शो का फिनाले 2 अगस्त को होगा|

About Post Author