तलाक की ख़बरों के बीच मुंबई से निकलीं नताशा स्टेनकोविक, फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा ये

KNEWS DESK – हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की ख़बरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| इसी बीच नताशा अपने बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं| नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर सूटकेस की फोटो शेयर करके कैप्शन भी लिखा है|

नताशा स्टेनकोविक ने सूटकेस की फोटो की शेयर 

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होने से पहले नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर सूटकेस की फोटो शेयर की है| एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि ये साल का वो वाला समय है| नताशा ने आंखों में आंसू, हवाई जहाज, घर और दिल वाला इमोजी शेयर किया है| नताशा के पोस्ट और मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर कयासबाजी तेज हो गयी है| कयास लगाये जा रहे हैं कि नताशा अपने बेटे के साथ सर्बिया जा रही हैं| हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है|

fallback

हार्दिक पंड्या ने भी लिया ब्रेक 

नताशा के मुंबई से बाहर जाने की खबर के साथ ही हार्दिक के ब्रेक लेने की ख़राब भी आई है| हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से ब्रेक ले लिया है| रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक ने पर्सनल कारणों की वजह से ब्रेक लिया है|

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या के अलग होने की ख़बरों के बीच नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं|

यह भी पढ़ें –  रायपुर: हमारा संकल्प 2047 तक बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

About Post Author