अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में ओरी के वड़ा पाव में निकला बाल, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स काफी समय से चल रहे हैं| जिसमें से एक इटली के पोर्टफोनिया में भी हुआ था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी| सेलिब्रेटी इंफ्लुएंसर ओरी भी इस इवेंट का हिस्सा बने थे अब ओरी ने एक वीडियो शेयर किया है और फ़ूड स्टॉल्स का टूर करते दिखाई दे रहे हैं और तभी उन्हें वड़ा पाव से बाल मिलता है|

वड़ा पाव से निकला बाल 

ओरी अपने व्लॉग में अलग-अलग स्टॉल पर जाकर खाने का स्वाद का जायजा लेते दिख रहे हैं| तभी ओरी मुंबई के फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव के स्टॉल पर पहुंचते हैं, जहां उनकी बेस्ट फ्रेंड तानिया श्रॉफ मिलती हैं| ओरी और तानिया प्लेट में वड़ा पाव लेते हैं| तानिया जैसे ही पहला बाइट लेती हैं तो पहले वाऊ कहती हैं और फिर अअगले ही सेकेंड कहती हैं इसमें बाल है और ओरी फिर बाइट खाए वड़ा पाव में ज़ूम करके बाल दिखाते हैं| बाल निकलने के बाद ओरी दूसरे वड़ा पाव की बाइट लेते हैं और ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे वो एन्जॉय कर रहे हैं| तानिया बैक ग्राउंड में कहती सुनाई देती हैं कि वो और लेना चाहती थीं लेकिन इसमें बाल है|

अनंत और राधिका 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| कपल की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे शामिल होंगे|

यह भी पढ़ें – देश में पहली बार दरोगा ट्रांसजेंडर बनीं मानवी मधु, रहेंगी बिहार में कार्यरत

About Post Author