जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज गोंडा दौरे पर, बाढ़ को लेकर तैयारियों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – राजेश शुक्ला 

गोंडा – उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी एक बार फिर घाघरा नदी खतरे के लाल निशान पार होती हुई नजर आ रही है| वहीं आज गोंडा दौरे पर रहे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एली परसौली एल्गिन चरसड़ी बांध का निरीक्षण करते हुए नजर आए |

तटबंध पर हो रहे मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहां आज गोंडा दौरे पर रहे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह संभावित बाढ़ को लेकर बांध पर पहुंचे और तटबंध पर हो रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते हुए नजर आए, निरीक्षण के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाढ़ परियोजना पूरे प्रदेश में 338 चल रही है| लगातार हो रही बारिश के कारण देवीपाटन मंडल में जल भराव की समस्या सामने निकल कर आ रही है| बारिश के कारण किसी प्रकार का जन धन हानि ना हो इसको लेकर सरकार ने पहले ही विभागों में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दे चुका था| वहीं आज इसी क्रम में दो दिवसीय दौरा देवीपाटन मंडल का है| दो दिवसीय दौरा है बाढ़ से पहले प्रदेश में 50 से ऊपर परियोजनाएं पूरी की जा चुकी है| संभावित बाढ़ से पहले सभी परियोजना संपूर्ण कर ली जाएगी।

मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बाढ़ ग्रस्त इलाके का किया निरीक्षण, बोले- प्रकृति से लड़ा नहीं जा सकता

घाघरा नदी खतरे के लाल निशान से ऊपर

बांध से सटे लोगों का कहना है कि बंधा नहीं धंधा है, जैसे बरसात शुरू होता है तो वहीं भ्रष्टाचारियों के चेहरे खिल उठते हैं, सरकार के पैसों का जमकर बंदरबांट किया जाता है और जिस तरीके से घाघरा नदी खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है, तो कहीं ना कहीं बाढ़ का संकट हम लोगों के लिए गहराता हुआ नजर आ रहा है| सरकार द्वारा जो पैसे भेजे जा रहे हैं अधिकारी यहां जमकर बंदरबाट करते हैं| सरकार को ध्यान देना चाहिए और ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।