असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, लोगों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

KNEWS DESK – असम में बाढ़ से भारी तबाही मची है। सरलभंगा नदी पर कटाव की वजह से कोकराझार जिले में सरलपारा गांव के लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। राज्य में हालत ऐसी है कि सैकड़ों लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा |

Flood Situation In Assam Gradually Improving; 2.72 Lakh People Still  Affected - Amar Ujala Hindi News Live - असम में बाढ़ से हालात खराब:ढाई लाख  से अधिक लोग प्रभावित, राहत-बचाव अभियान के

भारी बारिश की वजह से नदी का पानी बढ़ा

बता दें कि असम में पिछले कई दिनों से बाढ़ आई हुई है। पूरा प्रदेश 29 के 29 जिले बाढ़ की चपेट में है। सड़कें बह गई हैं, भूटान में भारी बारिश की वजह से नदी का पानी बढ़ गया है। कृषि भूमि का जरूरी हिस्सा पहले ही नदी में बह चुका है। गांव के लोगों ने राज्य सरकार और बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) से जमीन की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, नौ जिले प्रभावित, दो की मौत - FLOOD SITUATION  IN ASSAM

असम में करीब 24 लाख लोग बाढ़ से जूझ रहे

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि असम में करीब 24 लाख लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। इस साल की बाढ़, भूस्खलन और तूफान में मरने वालों की संख्या अब 70 हो गई है। बाढ़ से 29 जिले प्रभावित है। सबसे ज्यादा खराब हालात धुबरी जिले के हैं। जहां 7.95 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में है।

About Post Author