जगन्नाथ रथ यात्रा देखने पुरी पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के सीएम माझी और पूर्व सीएम पटनायक भी रहे मौजूद

KNEWS DESK- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार यानी आज भगवान जगन्नाथ के वार्षिक रथ उत्सव या रथ यात्रा को देखने के लिए ओडिशा के पुरी पहुंचीं| इस दौरान पुरी में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी| साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्यपाल रघुबर दास भी मौजूद रहे|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जगन्नाथ धाम पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा में आने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है| ओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए वीआईपी जोन की योजना बनाई गई है, जबकि राष्ट्रपति मुर्मू के लिए बफर जोन की योजना बनाई गई है| ‘पहांडी’ अनुष्ठान, जिसमें देवताओं को मंदिर से रथों तक लाया जाता है, दोपहर करीब 2.15 बजे पूरा हुआ| इसके बाद देवता अपने-अपने रथों पर विराजमान हुए|

तय कार्यक्रम के अनुसार, गजपति दिव्यसिंह देब द्वारा रथों का छेरापहंरा शाम 4 बजे तक किया गया| रथों पर लकड़ी के घोड़े लगाने के बाद शाम 5 बजे से खींचने का काम शुरू होगा|

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लगाए गए CCTV कैमरे

बीमार होने वाले किसी भी श्रद्धालु को अस्पताल भेजने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार रखा गया है| एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने बताया कि उत्सव की जगह पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

About Post Author