नशे में धुत नजर आईं उर्फी जावेद, यूजर्स ने किया ट्रोल, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस के फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं| उर्फी अब एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनका अतरंगी फैशन नहीं बल्कि नशे में चूर होना है| एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें वो नशे की हालत में दिखाई दे रही हैं|

नशे में चूर नजर आईं उर्फी जावेद 

उर्फी जावेद अक्सर चर्चा में रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड अवतार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं| लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि नशे में चूर होने की वजह से चर्चा में हैं| उर्फी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नशे में धुत नजर आ रही हैं| उर्फी की हालत इतनी ख़राब है कि वो न तो ठीक से खड़ी हो पा रही हैं और न ही चल पा रही हैं| फैन्स उर्फी का ये वीडियो देखकर हैरान हो गए हैं| कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है| उनका लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है|

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद लड़खड़ा रही हैं| कोई उनका हाथ पकड़कर उन्हें कार तक पहुंचाते दिखाई दे रहा है| उर्फी ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी है कि वो आंख भी नहीं खोल पा रहीं। इस दौरान डॉली बार-बार पैपराजी से पीछे हटने के लिए कह रही हैं। कार में बैठते ही उर्फी पैप्स को गुलाब का फूल देती हैं। लेकिन फैंस की नजर इसके बाद की उनकी हरकत पर गई।

उर्फी जैसे ही कार में बैठीं यहां भी गिर गयीं| हालांकि उनकी बहन ने झट से पर्दा लगाकर पैप्स को कुछ भी कैप्चर करने से रोक लिया है इस वीडियो पर ट्रोल्स ने कमेंट किया है|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: मौसम विभाग की ओर से अधिकांश जनपदों में भारी बारिश पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

About Post Author