अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, एक्टर ने किया शुक्रिया

KNEWS DESK –  बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अनुपम खेर ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया है। इसके लिए उन्होंने एक नोट भी लिखा है।

ऑफिस चोरी मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी पर अनुपम खेर ने मुंबई पुलिस का  किया धन्यवाद, बोले- 48 घंटे के भीतर कार्रवाई - anupam kher thanks mumbai  police for ...

अनुपम खेर ने मुंबई पुलिस का किया शुक्रिया 

अनुपम खेर ने चोरी के मामले में मुंबई पुलिस को थैंक्स बोला है। अभिनेता ने इस हफ्ते के शुरू में अपने दफ्तर में हुई चोरी के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी पर मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बुधवार को दो चोर उनके वीरा देसाई रोड के दफ्तर में घुस गए और उनकी फिल्म का निगेटिव चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में शुक्रवार रात में जोगेश्वरी से माजिद शेख और दलेर बहरीम खान को गिरफ्तार किया। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में मुंबई पुलिस को चोरों को पकड़ने के लिए थैंक्यू बोला।

एक्टर ने पोस्ट में लिखा 

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कहा कि मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाले, मेरा लॉकर चुराने वाले और फिल्म ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ का निगेटिव चुराने वालों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस को थैंक्स कहता हूं। उन्होंने पुलिस के साथ दोनों चोरों की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि पुलिस ने 48 घंटों के अंदर दोनों चोरों को पकड़ लिया। मुंबई पुलिस की इस तेजी के लिए थैंक्स। जय हो!

https://x.com/AnupamPKher/status/1804707202889810329

मामला 

अंबोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दोनों चोरों ने बुधवार को अनुपम खेर के ऑफिस से चार लाख पंद्रह हजार रुपये कैश भी चुराया था और चोरों ने उसी दिन विले पार्ले में भी चोरी की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने चोरों के पास से अनुपम खेर के दफ्तर से चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें – हरियाणा के PWD मंत्री बनवारी लाल ने 17 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

About Post Author