केंद्र सरकार ने एम के स्टालिन पर कसा तंज, कहा- ‘नीट परीक्षा रद्द होने से हजारों डॉक्टर गहरी निराशा में…’

KNEWS DESK- आज होने वाली नीट परीक्षा  रद्द होने के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं| वहीं बीती रात सरकार ने NTA के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया है| अब इस मामले में तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है| उन्होंने पोस्ट शेयर कर सरकार पर निशाना साधा है|

MK स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- यूजीसी-नीट के निरस्तीकरण के बाद एनबीई द्वारा नीट-पीजी को निरस्त करने से हमारे हजारों डॉक्टर गहरी निराशा में डूब गए हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये घटनाएं एक बार की घटनाएं नहीं हैं, बल्कि केंद्रीकृत चयन की अक्षम और टूटी हुई प्रणाली के ताबूत में अंतिम कीलें हैं| जैसे-जैसे यह घोटाला उजागर होता है, आइए हम बेहतर भविष्य की योजना बनाएं और हाथ मिलाएं|

उन्होंने आगे लिखा- व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए एक निष्पक्ष और न्यायसंगत चयन प्रक्रिया बनाने के लिए| स्कूली शिक्षा की प्रधानता सुनिश्चित करने और इसे करियर का आधार बनाने के लिए| व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी चयन प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए राज्यों के अधिकारों को बहाल करने के लिए| सबसे महत्वपूर्ण बात, हमारे छात्रों और उनके परिवारों के मन में आशा और विश्वास को फिर से स्थापित करने के लिए|

About Post Author